फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hemkund Sahib: 25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, प्रतिदिन 3500 श्रद्धालु ही कर सकेंगे दर्शन

Sun, 19 May 2024 11:32 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

Hemkund Sahib Opening Date 2024 : हेमकुंड साहिब में इस वक्त भी काफी बर्फ है। यहां सेना के जवानों ने बर्फ को हटाकर रास्ता बनाया है। लेकिन कई जगहों पर हिमखंड हैं। 
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष आगामी 25 मई को खुलने जा रहे हैं। इसके चलते राज्य सरकार, जिला प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन ने जमीनी हालात को देखते हुए प्रतिदिन श्रद्धालुओं के पहुंचने की सीमा तय की है। कपाट खुलने के बाद प्रतिदिन 3500 श्रद्धालु ही हेमकुंड साहिब जा सकेंगे। गुरुद्वारा प्रबंधन का कहना है कि हेमकुंड साहिब में अभी भी काफी बर्फ है। बर्फ पिघलने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या पर फिर से विचार किया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि 22 मई को पंज पयारों की अगुवाई में राज्यपाल एवं संत समाज द्वारा ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब यात्रा का आजाग किया जाएगा। दो दिन पहले जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरुद्वारा प्रबंधन के साथ गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब का पैदल निरीक्षण किया था। जिसके बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं की संख्या तय की है। 

Uttarakhand: खूबसूरत वादियों का दीदार करने को हो जाएं तैयार, एक जून से पर्यटकों के लिए खुलेगी फूलों की घाटी

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

सरकार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह लिंक https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/signin.php  पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  जरूर करा लें। जिस्ट्रेशन की सीमा निर्धारित है। यह व्यवस्था यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें