फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में की गई गलतियों से पांडेजी बने 'भंगेड़ी'

Tue, 10 Jun 2014 10:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी पर लोगों को वोट के लिए जागरूक करने के बाद अपने पांडे जी यानी हेमंत पांडे थोड़ा नशे में हैं।
विज्ञापन


उनका यह अंदाज 13 जून को रिलीज हो रही फिल्म ‘मछली जल की रानी है’ में देखने को मिलेगा।

गलतियों और हरकतों से लोगों को करेंगे लोटपोट
भांग के नशे में धुत्त पांडे जी अपनी गलतियों और हरकतों से लोगों को लोटपोट करेंगे। फिल्म में उनके साथ तनु वेड्स मनु और रांझणा फेम एक्ट्रेस स्वरा भास्कर नजर आएंगी।

हेमंत पांडे ने बताया कि ‘मछली जल की रानी है’ एक हॉरर फिल्म है। इसमें वे एक संदिग्ध व्यक्ति की भूमिका अदा कर रहे हैं। जो हर वक्त भांग के नशे में रहता है।
विज्ञापन


इसी दौरान वह कई बड़ी गलतियां कर जाता है, जिसके इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है। हेमंत की भूमिका संदिग्ध होने के साथ ही एक कॉमेडियन की भी है।

स्वरा भास्कर, मुरली शर्मा भी मुख्य भूमिका में
मेरे लिए यही नया था कि किस तरह मुझे नशे में एक संदिग्ध व्यक्ति रहते हुए कॉमेडी भी करनी है। हेमंत ने बताया कि फिल्म में अभिनेत्री स्वरा भास्कर के अलावा मुरली शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन


हेमंत ने बताया कि आम तौर पर हॉरर फिल्मों में शूटिंग रात में होती है और अधिकांश दृश्य रात के दिखाए जाते हैं। जबकि इस फिल्म की 60 फीसदी शूटिंग दिन में की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें