फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलीग्रांट: बदरीनाथ-केदारनाथ की हेलिकॉप्टर सेवा पर लगा ब्रेक, तकनीकी खराबी के चलते उड़ानें नहीं हो सकीं शुरू

Thu, 08 Oct 2026 11:25 AM IST
Renu Saklani चंद्रमोहन कोठियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून)

सार

चारधाम यात्रा के यात्रियों को जौलीग्रांट से दोनों धामों तक हवाई सेवा का इंतजार करना पड़ेगा। हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के बाद प्रस्तावित उड़ानें शुरू नहीं हो सकीं। जरूरी पुर्जा विदेश से मंगाने में देरी के चलते अब सेवा अगले यात्रा सीजन में शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौलीग्रांट हेलिपैड से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए 15 सितंबर से प्रस्तावित हेलिकॉप्टर सेवा शुरू नहीं हो सकी। रुद्राक्ष एविएशन के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण कंपनी को उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। हेलिकॉप्टर के एक जरूरी पुर्जे को विदेश से मंगाने में देरी होने के कारण अब कंपनी अगले यात्रा सीजन में सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


देहरादून एयरपोर्ट के पास स्थित जौलीग्रांट हेलीपैड से रुद्राक्ष एविएशन लगातार तीसरे वर्ष बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा संचालित कर रही थी। इस वर्ष 30 अप्रैल से कंपनी ने एआई-17 हेलिकॉप्टर से दोनों धामों के लिए उड़ानें शुरू की थीं। खराब मौसम को छोड़कर हेलिकॉप्टर ने 30 अप्रैल से 13 जून तक रोजाना जौलीग्रांट से दो उड़ानें भरीं। एक उड़ान में 18 यात्रियों के बैठने की क्षमता थी।

गले यात्रा सीजन में संचालित करने पर विचार
इस अवधि में करीब 1,450 यात्रियों ने हेलिकॉप्टर से दोनों धामों की यात्रा की। बरसात के कारण 14 सितंबर तक हेलिकॉप्टर सेवा बंद रही। इसके बाद 15 सितंबर से दोबारा उड़ान शुरू करने की तैयारी थी। जौलीग्रांट हेलीपैड पर इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं लेकिन इसी दौरान हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी सामने आ गई।
विज्ञापन


तकनीकी खराबी दूर करने के लिए हेलिकॉप्टर का एक जरूरी पुर्जा विदेश से मंगाया जाना था। पुर्जा आने में अधिक समय लगने के कारण कंपनी ने 15 सितंबर से प्रस्तावित उड़ानें रद्द कर दीं। अब कंपनी इस सेवा को मौजूदा सीजन में शुरू करने के बजाय अगले यात्रा सीजन में संचालित करने पर विचार कर रही है।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड एसआईआर:  19 महीने में बदली वोटरों की तस्वीर, देहरादून में सबसे ज्यादा कटे 4.84 लाख वोट
विज्ञापन


--एमआई 17 से 15 सितंबर से शुरू की जाने वाली उड़ानों को हेलिकॉप्टर में तकनीकी खामी के कारण रोकना पड़ा है। उम्मीद है तकनीकी खामी दूर होने के बाद अगले यात्रा सीजन में उनकी कंपनी का हेलिकॉप्टर फिर से जौलीग्रांट से दो धामों को उड़ान भरेगा। -पीके छाबरी, प्रबंधक रुद्राक्ष एविएशन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें