बृहस्पतिवार प्रात: 6 बजे से सात हेली कंपनियों ने केदारनाथ के लिए अपनी हवाई सेवा शुरू की। शाम छह बजे तक हेलीकाप्टर से 647 श्रद्धालु धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर चुके थे।
कपाट खुलने के सातवें दिन से केदारनाथ के लिए शुरू हुई हवाई सेवा से धाम में अब श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद बढ़ गई है। पहले दिन नाला, गुप्तकाशी, नारायणकोटी, मैखंडा, फाटा, शेरसी में बने अपने हेलीपैड से पवनहंस, पिनैकल, सिमसैम, आर्यन, इंडोकाप्टर, ग्लोबल वैक्ट्रा और हिमालयन हेली के हेलीकाप्टरों ने प्रात: 6 बजे से केदारनाथ के लिए उड़ानें शुरू की।
पहले दिन अलग-अलग प्रांतों के सात सौ से अधिक लोगों ने केदारनाथ के लिए हवाई सेवा के लिए आवदेन किया था। 647 ने धाम में पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इनमें 603 लौट गए, जबकि शेष ने धाम में ही ठहरने का फैसला लिया।