फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से चट्टान खिसकी, मलबे में दबी महिला

Sun, 20 Jul 2014 04:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में लगातार हो रही बरसात से ऊखीमठ में एक महिला मलबे में दब गई है जबकि किच्छा में एक मकान ढहने से तीन घायल हुए हैं।
विज्ञापन


चकरौता के पास क्वानू में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत और एक लापता है। बरसात से प्रदेश के अधिकांश सड़क मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के देर शाम जारी बुलेटन में बरसात से कई स्थानों पर अप्रिय घटनाओं सहित सड़क मार्गों के अविरुद्ध रहने की सूचना दी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

खोज एवं बचाव कार्य जारी

ऊखीमठ के पास मस्तूरा में एक महिला चट्टान खिसके से आए मलबे में एक महिला दब गई। पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों के साथ खोज एवं बचाव कार्य चल रहा है।

ऊधमसिंह नगर की किच्छा तहसील के कुरैया स्थान में शनिवार को एक मकान के क्षतिग्रस्त होने से तीन लोग घायल हो गए।

इसके अलावा शुक्रवार रात को एक महिंद्रा पिकअप त्यूनी से चकरौता जाते हुए क्वानू के पास गहरी खाई में गिर गया। वाहन में दो लोग सवार थे जिसमें एक की मौत हो गई है और एक लापता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें