फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः कु़माऊं में आफत की बारिश ने मचाई 'तबाही'

Mon, 30 Mar 2015 09:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी/पिथौरागढ़/गरुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार से उत्तराखंड का मौसम एक बार फिर बदल गया। पूरे प्रदेश में दिन-भर कहीं तेज तो कहीं रुक-रुककर बारिश हुई। बारिश से बढ़ती गर्मी के कदम भी ठिठक गए हैं। तापमान में अच्छी खासी गिरावट आई है। मौसम में हुए इस बदलाव ने कुमाऊं मंडल में खूब तबाही मचाई।
विज्ञापन


इस दौरान गरुड़ (बागेश्वर) के बूंगा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 32 वर्षीय एक युवक पप्पू फुलोरिया की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोगों के टीवी फ्रिज फुंक गए। इसके अलावा, कई इलाकों में गेहूं की खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचा है।

नाचनी (पिथौरागढ़) में तेज बारिश ने जबरदस्त तबाही मचाई है। थल मुनस्यारी मार्ग पर हरड़िया के पास 50 मीटर सड़क बह गई। बारिश रुकने के बाद लोनिवि ने करीब 4 बजे पत्थरों का भरान कर सड़क पर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन


रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी निर्माणाधीन तटबंधों तक पहुंच गया, जिससे काफी निर्माण सामग्री बह गई। भैंसखाल (नाचनी) में एक कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन

गेहूं की फसल को भारी नुकसान

पिथौरागढ़ में हुई तेज बारिश से अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री था जो आज लुढ़ककर 19 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अस्कोट, डीडीहाट, थल, मुवानी में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

चंपावत और लोहाघाट बारिश और ओलावृष्टि हुई। रविवार को हल्द्वानी से सटे कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। लामाचौड़, फतेहपुर, कमलुवागांजा और दमुवाढूंगा क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। सड़क पर ओले सफेद चादर की तरह बिछ गए।

बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। इस बारिश से तराई-भाबर के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। तीन दिन पहले हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस था जो रविवार को 30.6 डिग्री पर पहुंच गया।

31 तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. आनंद शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि आगे भी बारिश की संभावना बनी रहेगी।

मौसम विज्ञानी डॉ. एचएस कुशवाहा के मुताबिक 31 मार्च तक पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बारिश होगी। उन्होंने 48 घंटों के भीतर अधिकतम 10 एमएम बारिश की संभावना जताई है। हल्द्वानी एवं आसपास क्षेत्र में रविवार को पांच एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें