फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में होगा स्वास्थ्य मंत्रियों का सम्मेलन, मंत्री धन सिंह रावत ने की मांडविया से चर्चा

Wed, 10 May 2023 11:49 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

स्वास्थ्य मंत्रियों के सम्मलेन में भविष्य की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का रोडमैप तैयार होगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री को एम्स सेटेलाइट सेंटर के भूमि पूजन में भी आमंत्रित किया।
विज्ञापन
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में जल्द ही स्वास्थ्य मंत्रियों का सम्मेलन होगा। इस बाबत मंगलवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को एम्स सेटेलाइट सेंटर के भूमि पूजन में भी आमंत्रित किया।

डॉ. रावत ने चारधाम में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में सहयोग पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रियों के सम्मलेन में भविष्य की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का रोडमैप तैयार होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन पर अब 24 घंटे कर सकेंगे शिकायत, लिखने के साथ रिकॉर्ड कर भेजने की भी सुविधा
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चार धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और तीर्थयात्रियों को सुलभ चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए पिछले महीने केंद्र सरकार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत 32.85 करोड़ के अतिरिक्त बजट का प्रस्ताव भेजा था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए चार धाम यात्रा के लिए अतिरिक्त बजट मंजूर कर 28 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें