फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: छह माह में सुधर जाएंगी सभी जिला अस्पतालों में व्यवस्थाएं, विभागीय समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश

Wed, 13 Apr 2022 03:31 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सभी जिला मुख्यालयों, नगर निकायों एवं ब्लॉकों में 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चाकचौबंद करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सभी जिला अस्पतालों में छह माह के भीतर सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं और उनके चिकित्सक उपलब्ध होंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। विभागीय समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने बताया कि 16 व 17 अप्रैल को सभी हेल्थ व वेलनेस सेंटरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


सभी जिला मुख्यालयों, नगर निकायों एवं ब्लॉकों में 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। डॉ. रावत ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चाकचौबंद करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिए गए हैं। स्वास्थ्य मेलों में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ यूनिक हेल्थ आईडी और आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज पांडेय, मिशन निदेशक एनएचएम सोनिका, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा आशीष श्रीवास्तव, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. तृप्ति बहुगुणा, निदेशक चिकित्सा डॉ. शैलजा भट्ट, डॉ. विनीता शाह, डॉ. सरोज नैथानी, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, वित्त नियंत्रक खजान पांडे मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें...कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने दिखाए तेवर: पार्टी को कह सकते हैं अलविदा, पढ़िए सीएम धामी के लिए खुलेगी एक और राह

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों को दी एक साल की मोहलत
मंत्री ने जिला अस्पतालों में व्यवस्थाएं मुकम्मल बनाने के लिए अधिकारियों को एक साल की मोहलत दी है। इसके तहत प्रथम चरण में अस्पतालों में सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे मशीन, पैथालॉजी जांच की व्यवस्था करने के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। दूसरे चरण में उप जिला अस्पतालों एवं ब्लॉक स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पैथोलॉजी जांच और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें