फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बोले, उत्तराखंड में कोई खतरा नहीं, बेफिक्र होकर आएं

Mon, 04 Jan 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देश-विदेश से अर्द्धकुंभ स्नान करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को संदेश दिया है कि उत्तराखंड पूरी तरह सुरक्षित है। मेले में निश्चिंत होकर आएं। सरकार प्रत्येक श्रद्धालु को समुचित सुरक्षा देने के लिए कृत संकल्प है। ललतारौ पुलिस समेत मेले के सभी स्थायी कार्यों की समय सीमा 15 जनवरी से बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार शाम अर्द्धकुंभ मेला कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने सीमित संसाधनों और बिना केंद्र सरकार की मदद से मेला कार्य करवाए हैं। पठानकोट में हुए आतंकी हमले को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और हमले में शहीद जवानों को नमन किया।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए एप तैयार करने के निर्देश

कहा कि अर्द्धकुंभ के लिए प्रदेश सरकार ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ऐसा एक एप्लीकेशन विकसित करने के निर्देश दिए ताकि व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए भी उसका प्रयोग किया जा सके।

मेला कार्यों की गति पर उन्होंने संतोष जताया। हिलबाईपास मार्ग और हरकी पैड़ी क्षेत्र में भी निरीक्षण करते हुए उन्होंने मेला पुलिस को निर्देश दिए कि मुख्य स्नानों के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति न बने इस बात का सभी विशेष ध्यान रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें