मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि जब वे गरीब जनता की समस्याओं को उठाते हैं तो उन्हें राष्ट्रद्रोही कहा जाता है। सीएम रावत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मेरा मटियामेट करने पर तुली है। कांग्रेस से गए 10 विधायकों के विरुद्ध दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।
सीएम रावत ने जीबी पंत इंटर कालेज के प्रांतीयकरण, खेल स्टेडियम के लिए बजट स्वीकृत करने, सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं का कमीशन बढ़ाने के लिए विचार करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान अपनी परेशानियां गिनाते हुए कहा कि राज्य को मिलने वाला बजट केंद्र द्वारा नहीं दिया गया। सीमित संसाधनों से काम लिया जा रहा है। उन्होंने शहीदों की भावना के अनुरूप राज्य निर्माण में जनता से सहयोग मांगा।
भाजपा की परिवर्तन यात्रा बन गई गाली गलौज यात्रा
हरीश रावत
- फोटो : Self
कांग्रेस शासन की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम रावत ने कहा कि 2002 से 2008 तक के विकास कार्यों को करीबी से देखा तो विकास इसी दौर में परवान चढ़ा। वीरों की जन्मस्थली रहे उत्तराखंड की जनता के आशीर्वाद से ही अब तक हुए चुनाव में सफल रही कांग्रेस ने विकास किया।
सीएम रावत ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के नाम पर हुए भाजपाइयों का जमावड़ा जहां तहां गाली गलौज यात्रा बनकर रह गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र जुनेजा राजू व संचालन बाबी राठौर, तरुण ठाकुर, नारायण बिष्ट ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, विधायक सरिता आर्य, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, देवेंद्र चंद, प्रकाश तिवारी, भुवन कापड़ी, रबीश भटनागर, बहीदउल्ला खान, अशोक बत्रा, अफजल खान, भावना नौलिया, दयाकिशन कलोनी, किशोरी देवी, रेखा सोनकर आदि मौजूद थे।