फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: आटा चक्की में चोरी करने घुसे युवकों ने अधिवक्ता के बेटे पर चाकू से किए वार, अस्पताल में भर्ती

Wed, 27 Mar 2024 12:24 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar Crime News: घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की है। वहीं, घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। सैकड़ो लोग कार्रवाई की मांग को लेकर गैस प्लांट चौकी पहुंच गए।
विज्ञापन
तहरीर देते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में एक अधिवक्ता की आटा चक्की में चोरी करने घुसे युवकों ने चाकू मारकर उसके बेटे को घायल कर दिया। लहूलुहान हालात में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर गांव में पंहुची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन आरोपी घर से फरार है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की है। वहीं, घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। सैकड़ो लोग कार्रवाई की मांग को लेकर गैस प्लांट चौकी पहुंच गए।अधिवक्ता राव खालिद ने शिकायत कर कहा कि उसके परिवार के लोग तराबी की नमाज पढ़ने मस्जिद गए थे। उसका बेटा राव शाहिद आटा चक्की में कर्मचारी को छोड़ने गया था। आरोप है कि उसी समय गांव के ही तीन-चार युवक चोरी करने के लिए आटा चक्की में दुकान का गल्ला तोड़ रहे थे। खड़खड़ाहट की आवाज आई तो वह चक्की में अंदर घुस गया।

Vikasnagar: सिपाही ने व्यापारियों को वर्दी का खौफ दिखाकर वसूले 1.20 लाख, एसएसपी ने किया निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी आरोपियों ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हाथ और पेट मे कई जगह चाकू मारकर घायल कर दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। एक युवक को घायल ने पहचान लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिवक्ता ने शिकायत में कहा कि बदमाशों ने दुकान से पचास हजार रुपये की लूट की है और उसके बेटे की हत्या का प्रयास किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें