फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: पटवारी और एई-जेई भर्ती पेपर लीक मामले में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, बार-बार बदल रहा था ठिकाने

Tue, 24 Oct 2023 02:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

UKPSC Paper Leak Case:  नामजद व प्रकाश में आए आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी की जा चुकी है। आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया था।   
विज्ञापन
पेपर लीक मामले में पकड़ा गया इनामी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी और एई-जेई भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में फरार चल रहे 25 हजार के आरोपी को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आठ जनवरी को हुई पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में कनखल थाने में 12 जनवरी को आयोग के अनुभाग अधिकारी अतिगोपन अनुभाग संजीव चतुर्वेदी और उसकी पत्नी ऋतु चतुर्वेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

UKPSC: उत्तराखंड आईटीआई में निकली अनुदेशक के पदों पर भर्ती, जानें कब तक करें आवेदन और क्या है योग्यता
विज्ञापन


विवेचना के दौरान 14 अभियुक्त व छात्रों के नाम प्रकाश में आए। नामजद व प्रकाश में आए आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी की जा चुकी है। आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया था।   

विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि प्रकाश में आया आरोपी अनिल कुमार उर्फ अनिल ओजस्वी निवासी गाडूवाला थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर बार-बार ठिकाने बदल रहा था। गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से कुर्की वारंट जारी किए गए थे।

लगातार फरार रहने के कारण आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। जिसके बाद से ही पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। मंगलवार को कनखल पुलिस ने अपनी तकनीकी टीमों की सहायता से आरोपी अनिल को रावली महदूद ब्रह्मपुरी से गिरफ्तार किया। उसे भ्रष्टाचार कोर्ट देहरादून में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें