फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter: हरिद्वार से कार लूटकर फरार बदमाशों की यूपी पुलिस से मुठभेड़, एक आरोपी को गोली लगी

Thu, 11 Apr 2024 11:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

उत्तर प्रदेश के छपार बरला-देवबंद मार्ग पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। देवबंद की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना बहादराबाद क्षेत्र से कार लूटकर फरार तीनों बदमाशों की उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें एक आरोपी पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दो अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी का यूपी पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है। बहादराबाद पुलिस आरोपियों को बी वारंट पर लाने की तैयारी में जुटी हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि उत्तर प्रदेश के छपार बरला-देवबंद मार्ग पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। देवबंद की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद बदमाश कार छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। तीनों बदमाशों के पास पुलिस को अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुए हैं।

बेबस आंखें: खाली घर-आंगन, जंगल बने खेत-खलिहान; वीरान हो चुके गांव पूछ रहे एक ही सवाल- क्या हम भी होंगे आबाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने बताया कि उन्होंने यह कार हरिद्वार हाईवे पर कार चालक को धक्का देकर लूटी थी। वह मुजफ्फरनगर के रास्ते देवबंद पहुंचे थे। मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपियों में घायल आरोपी मोनू उर्फ सोनू निवासी हरियाणा, लाखन व अजय निवासी दिल्ली है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बहादराबाद शांतनु पाराशर ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मिली है। समन्वय स्थापित करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें