फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: खाने को अशुद्ध करने के मामले में बोले मौलाना कासमी, ये बेहद निंदनीय, वीडियो की भी हो जांच

Sun, 13 Oct 2024 09:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

मौलाना आरिफ कासमी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों की ओर से भोजन को अशुद्ध करने की वीडियो प्रसारित हो रही हैं, जिससे मुस्लिम समाज की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन
मौलाना आरिफ कासमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वालापुर ईदगाह रोड स्थित मदरसा अरबिया दारूल उलूम रशीदिया में मुस्लिम धर्म गुरुओं और मुस्लिम समाज के संभ्रांत लोगों की बैठक हुई, जिसमें कुछ लोगों के भोजन को अशुद्ध करने की घटनाएं सामने आने पर उनका विरोध करते हुए कड़े शब्दों में निंदा की गई। साथ ही ऐसा करने वाले लोगों को बहिष्कार करने का ऐलान किया है। वायरल हो रही वीडियो भी जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


रविवार को बैठक को संबोधित करते हुए जमीयत उलेमा ए उत्तराखंड और मदरसा अरबिया दारुल उलूम रशीदिया ज्वालापुर के सदर मौलाना आरिफ कासमी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों की ओर से भोजन को अशुद्ध करने की वीडियो प्रसारित हो रही हैं, जिससे मुस्लिम समाज की छवि खराब हो रही है। साजिश के तहत हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के बीच सौहार्द, एकता और भाईचारे को समाप्त कर बांटने की कोशिश की जा रही है, जिससे सभी को सचेत रहने की आवश्यकता है। कहा कि भोजन मनुष्य के लिए खुदा की बड़ी देन है। इस्लाम में खाने की किसी भी प्रकार की बेदअबी को गुनाह करार दिया गया है। खाने को अशुद्ध करने वाले लोगों को माफ नहीं किया जा सकता है। इस तरह की घटनाएं कर रहे लोगों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

Uttarakhand: किच्छा पहुंचे सीएम धामी, अभिनंदन समारोह में बोले- प्रदेश में नहीं चलने देंगे थूक जिहाद

विज्ञापन
विज्ञापन



मौलाना आरिफ कासमी ने कहा कि देश में हिंदुओं और मुसलमानों को बांटकर राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए इस तरह के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। हाल के दिनों में खाने को अशुद्ध करने के वीडियाे लगातार वायरल हो रहे हैं। पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच करनी चाहिए और पता लगाना चाहिए कि वीडियो क्यों वायरल की जा रही है। साथ ही खाने को अशुद्ध करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान हाफिज मुहम्मद उस्मान, कारी मुहम्मद इमरान, कारी सूफियान, कारी इमरान, मौलाना वकील, कारी सलमान, मौलाना बाकिर, मास्टर साजिद, हाजी नईम कुरैशी, एडवोकेट फुरकान अली, एडवोकेट सज्जाद अली, सुहेल अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें