फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: 20 अगस्त को हरिद्वार पहुंचेंगे नड्डा, चुनावी मंथन में सबसे करेंगे संवाद, लेंगे संतों का आशीर्वाद

Thu, 19 Aug 2021 12:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

2022 के चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई हैं। आम आदमी पार्टी ने मुकाबले को रोचक बना दिया है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा(फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @bjp4 india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 अगस्त की सुबह 11 बजे तक हरिद्वार पहुंच जाएंगे। नड्डा के दो दिवसीय कार्यक्रम की पार्टी स्तर पर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सरकार के मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों से क्रमवार वार्ता करेंगे। पूर्व सैनिकों से संवाद और संतों का आशीर्वाद भी लेंगे।

विज्ञापन


2022 के चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई हैं। आम आदमी पार्टी ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने महंगाई, बेरोजगारी, लड़खड़ाती स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है।

ऐसे में भाजपा किन मुद्दों को लेकर आम जनता के बीच पहुंचेगी, दो दिवसीय बैठकों के मंथन के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 और 21 अगस्त को हरिद्वार शांतिकुंज के निकट होटल में आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर सरकार और संगठन के नेताओं से चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 20 और 21 अगस्त को हरिद्वार में रहेंगे। नड्डा पहले दिन कैबिनेट शामिल मंत्रियों और दूसरे दिन विधायकों, सांसदों के अलावा प्रदेश और जिला पदाधिकारियों से क्रमवार वार्ता करेंगे। पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे। होटल में दो मीटिंग हॉल बनाए गए हैं। भाजपा की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। नड्डा के साथ राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

विधायकों के नेतृत्व में होगा स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरिद्वार में प्रवेश करने पर भाजपाइयों की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। हरिद्वार जिले के 11 विधानसभाओं के कार्यकर्ता 100-100 मीटर की दूरी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक और पार्टी पदाधिकारी करेंगे। 

सोशल मीडिया पर रहेगा फोकस
चुनाव मैदान में उतरने पर आम जनता तक भाजपा की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया की सबसे अहम भूमिका रहेगी। ऐसे में प्रदेश के सभी जिलों के सोशल मीडिया प्रभारियों की अलग से बैठक होगी। 

आज से होर्डिंग और बैनरों से पट जाएगा शहर
राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए शहर को होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों से पाटा जा रहा है। बैनर पोस्टर बनवाने के लिए नेताओं में होड़ मची है। आज बृहस्पतिवार सुबह से जौलीग्रांट से लेकर हरिद्वार तक शहर की सड़कें स्वागत होर्डिंग और बैनरों से पट जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें