उन्होंने कहा कि सात फरवरी को विभाग की ओर से प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। उन्होंने प्रधानाध्यापिका से 33 रुपये प्रति किलो के अनुसार 33 हजार रुपये की धनराशि एमडीएम खाते में एक सप्ताह में जमा करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि रिकवरी के बाद विभागीय कार्रवाई अलग से की जाएगी।
मिड-डे मील की गड़बड़ी में नहीं दिया स्पष्टीकरण
जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक शिक्षा) आशुतोष भंडारी ने बीते माह 28 फरवरी को ब्लॉक भगवानपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेलड़ी का औचक निरीक्षण किया था। प्रधानाध्यापक की ओर से बच्चों की रजिस्टर में फर्जी हाजिरी मिली थी। डीईओ की रैंडम चेकिंग में 34 बच्चे ही मिले, जबकि स्कूल में 164 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। आरोप है कि इन बच्चों का विभाग से लगातार मिड-डे मील लिया जा रहा था। प्रधानाध्यापक की ओर से स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी।