फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: फरीदाबाद क्राइम ब्रांच के सिपाही का हत्यारोपी गिरफ्तार, चार घंटे की कांबिंग के बाद हत्थे चढ़ा आरोपी

Fri, 01 Oct 2021 09:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

क्राइम ब्रांच ने डकैती के मामले में फरार चल रहे तीन बदमाशों को दबोच लिया था, जबकि एक बदमाश फरार था। जिसे शुक्रवार को तड़के रोड़ी बेलवाला क्षेत्र की झाड़ियों से गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिरासत में पूछताछ के दौरान फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम के सिपाही की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार तड़के रोड़ी बेलवाला क्षेत्र की झाड़ियों से गिरफ्तार कर लिया। भागने के दौरान पुलिस की क्रॉस फायरिंग में उसकी कोहनी में भी गोली लगी, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया था। आरोपी को घायलावस्था में एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। तीन आरोपी बृहस्पतिवार रात ही पकड़े गए थे। सभी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मीठा गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद जिले के थाना मुजेशर में सेक्टर-23, संजय कॉलोनी निवासी मोहित के घर 29 सितंबर की रात परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की गई थी। पुलिस की पड़ताल में लुटेरों की लोकेशन हरिद्वार में मिली। बदमाशों के मोबाइल नंबर को ट्रैक किया गया तो लोकेशन की पुष्टि हो गई। सेक्टर-30 की क्राइम ब्रांच की नौ सदस्यीय टीम निरीक्षक विमल राय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार रात बदमाशों को पकड़ने हरिद्वार पहुंची। लोकेशन के आधार पर पुलिस रात दस बजे पंतदीप पार्किंग पहुंच गई। यहां चार बदमाश स्विफ्ट कार संख्या एचआर 28एच 2128 में दिखाई दिए। फरीदाबाद पुलिस ने चारों बदमाशों को दबोच लिया और दो बदमाशों से उनकी कार में बैठकर ही पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान अंशु उर्फ मोनू ने कार की सीट के कवर से तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी।

फायरिंग में एक गोली आरक्षी संदीप नरवाल के सिर में जा लगी। जवाबी कार्रवाई मेें क्राइम ब्रांच की टीम ने भी फायरिंग शुरू की, लेकिन अंशु चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। हालांकि, पुलिस की एक गोली उसकी कोहनी में लग गई। आननफानन सिपाही संदीप नरवाल को बंगाली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन बदमाशों ने पुलिस ने रात में ही हिरासत में ले लिया। सूचना पर हरिद्वार पुलिस ने भी फरार अंशु की तलाश में कांबिंग की। इस दौरान वह पहले गंगा में कूद गया और फिर निकलकर झाड़ियों में छिप गया। नगर कोतवाली पुलिस ने उसे तड़के चार बजे रोड़ी बेलवाला क्षेत्र की झाड़ियों से गिरफ्तार कर लिया। रात में पकड़े गए बदमाशों के नाम अमित, मनीष, अभिषेक हैं। उनके पास से एक स्विफ्ट कार, 12 हजार 380 रुपये की नगदी, एक कारतूस, पांच खोखा और डकैती में लूटा गया सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन


हरिद्वार: फरीदाबाद क्राइम ब्रांच के सिपाही की गोली मारकर हत्या, डकैती के मामले में बदमाशों को पकड़ने आई थी टीम

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
देर रात तक चली बदमाश की धरपकड़ में एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, सीओ ज्वालापुर रेखा यादव, कोतवाल राकेंद्र कठैत, कोतवाल ज्वालापुर चंद्र चंद्राकर नैथानी, एसओ कनखल दीपक कठैत, एसओ बहादराबाद संजीव थपलियाल, एसओ श्यामपुर अनिल चौहान, एसओजी प्रभारी रंजीत तोमर, एसएसआई अरविंद रतूड़ी, एसआई अंशुल अग्रवाल, संतोष सेमवाल, इंद्र सिंह गाडिया, अनिल राणा, देवेंद्र सिंह, भागचंद, रविंद्र, सुरेंद्र, सतीश, शशिकांत, राहुल, हरक सिंह राणा, शंभू प्रसाद, सचिन, रमेश, जसविंद्र, योगेश और मोहित।

चार घंटे की कांबिंग के बाद हत्थे चढ़ा आरोपी अंशु

फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर जिले के बॉर्डर सील कर घटनास्थल के आसपास पूरी रात कांबिंग की गई। घटनास्थल के आसपास बड़े इलाके में झाड़ियां हैं। पुलिस टीम ने सांप-कीड़ों की परवाह किए बगैर करीब चार घंटे तक सर्चिंग अभियान चलाया और आरोपी अंशु उर्फ मोनू को झाड़ियों से ही दबोच लिया। झाड़ियों में काफी जहरीले सांप और कीड़े रहते हैं। 

बृहस्पतिवार रात 11 बजे एसएसपी योंगेंद्र सिंह रावत पुलिस बल के साथ बंगाली अस्पताल पहुंचे। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय और सीओ सिटी को घटनास्थल का निरीक्षण कर कांबिंग करने के निर्देश दिए। पुलिस को देख झाड़ियों में छिपा अंशु उर्फ मोनू घबराकर हाथी पुल से गंगा में कूद गया। पार्किंग स्थल के पास चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को आरोपी के गंगा में कूदने की जानकारी हुई तो वह पैदल ही गंगा की तरफ भागे। वहीं आरोपी गंगा से निकलकर झाड़ियों में छिप गया। 

झाड़ियां काफी बड़ी हैं। इनमें जहरीले सांप या कीड़ों का खतरा है। पुलिस और एसओजी ने एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय और सीओ सिटी के नेतृत्व में झाड़ियों में कांबिंग शुरू कर दी। रात 12 बजे शुरू हुई कांबिंग में सुबह चार बजे आरोपी को झाड़ियों से दबोच लिया गया। वह गोली लगने से लहूलुहान था। उसे पुलिस हिरासत में एम्स भेजा गया। 
विज्ञापन

लापरवाही: क्राइम ब्रांच ने नहीं ली तलाशी 

फरीदाबाद से आरोपियों की लोकेशन मिलने के बाद क्राइम ब्रांच हरिद्वार पहुंची और यहां पर पार्किंग में कार में बैठे आरोपियों को दबोच भी लिया। क्राइम ब्रांच की टीम ने इसमें लापरवाही की। आरोपियों की तलाशी लेने के बजाय उन्हीं की कार में आरोपियों को बैठाकर पूछताछ शुरू कर दी गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी अंशु उर्फ मोनू ने सिपाही संदीप नरवाल को गोली मार दी। 

नगर कोतवाली क्षेत्र के पंतदीप पार्किंग में फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम रात 10 बजे पहुंची। इसके बाद सर्विलांस से मिली लोकेशन पर पहुंची और पार्किंग में खड़ी हरियाणा नंबर की कार में बैठे चार संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने यहीं पर बड़ी गलती कर दी, जिसका आरोपी ने फायदा उठाया। क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपियों को गाड़ी से उतार दिया, जबकि दो की तलाशी लिए बिना ही पूछताछ शुरू कर दी। इसका खामियाजा एक सिपाही की मौत होने के चलते उन्हें भुगतान पड़ा। अपने साथी को गोली लगने से बौखलाई क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी अंशु उर्फ मोनू को भागते समय गोली भी मारी, लेकिन गोली उसके बाएं हाथ की कोहनी में लगी। 

प्राइवेट कार से सिपाही को ले गए बंगाली अस्पताल 
हरिद्वार। क्राइम ब्रांच की टीम के सदस्य अपने साथी को गंभीर हालत में निजी कार से लेकर ही बंगाली अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि इससे पहले किसी दूसरे अस्पताल में लेकर गए थे, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था, लेकिन उस वक्त अस्पताल में एंबुलेंस नहीं थी। आनन-फानन में घायल सिपाही को प्राइवेट कार से बंगाली अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें