पुलिस ने संदेह होने पर रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया और जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के दाएं पैर में गोली जा लगी और वह नीचे गिर गया। तीन मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।
पुलिस ने एंबुलेंस से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भिजवाया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल जिला अस्पताल पहुंचे। पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए घायल बदमाश को भी देखा। एसएसपी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान नीतीश निवासी लक्सर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने रुड़की में खनन कारोबारी पर फायरिंग करने की बात कबूली है। अन्य तीन बदमाशों की तलाश की जा रही है।