आरोपियों के नाम रवि, प्रदीप, दिनेश, सुरेंद्र निवासी ग्राम समलाना थाना सापला जिला रोहतक हरियाणा, अंकुर बिरला निवासी दिनेशपुरी थाना शिमलापुरी लुधियाना पंजाब, शिवम निवासी मुर्गी फार्म रायवाला देहरादून, तरुण, मनीष, यीशु, हिमांशु निवासी चौखंडी तिलक नगर दिल्ली, एकांत शर्मा निवासी निवासी गुड़गांव हरियाणा व सोनू निवासी रोड़ी बेलवाला हरिद्वार और चंदन निवासी चित्रा टॉकीज हरिद्वार हैं।
सभी आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया
आरोपी नशे में हुड़दंग मचा रहे थे। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। कोतवाल ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक स्थल पर अपने व्यवहार को धार्मिक रखें।
गंगा घाटों पर कोई भी व्यक्ति असामाजिक गतिविधियां करते दिखाई दे तो पुलिस को दें सूचना
यदि कोई व्यक्ति गलत कार्य करते पकड़ा गया तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि गंगा घाटों पर कोई भी व्यक्ति असामाजिक गतिविधियां करते दिखाई दे तो सूचना पुलिस को दें। पुलिस टीम ने कोतवाल राजेश शाह, हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी, एसआई राजेंद्र शाह, आरक्षी रवि पंत, अशोक, राजपाल, मानसिंह, रामचंद्र मौजूद रहे।