फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भाजपा नेता के बेटे को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, नशे के मामले में वांटेड चल रहा था आरोपी

Tue, 30 Apr 2024 10:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar News: आरोपी अर्चित के खिलाफ दिल्ली में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। वहां से वह वांटेड होने के बाद पिछले काफी दिनों से नवोदय नगर में रह रहा था।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से नशीले पदार्थ में वांटेड भाजपा के पूर्व मंडल मंत्री के बेटे को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पिछले कई दिनों से दिल्ली पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस करते हुए नवोदय नगर में तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नवोदय नगर रोशनाबाद निवासी अर्चित के खिलाफ दिल्ली में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। वहां से वह वांटेड होने के बाद पिछले काफी दिनों से नवोदय नगर में रह रहा था। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने सबसे पहले सिडकुल थाने में अपनी आमद दर्ज कराई और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को धर दबोचा।

Dehradun: मुख्तार की मौत के बाद बांदा जेल अधीक्षक को फर्जी एक्सचेंज से की गई थी कॉल, संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पिछले कई दिनों से दिल्ली पुलिस सिविल वर्दी में भाजपा नेता के बेटे की रेकी कर रही थी। मौका मिलते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि अर्चित दिल्ली से वांटेड था, जिसको वहां की पुलिस वैधानिक प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अपने साथ लेकर गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें