महामंडलेश्वर परमानंद महाराज ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी और उत्तराखंड के सीएम धामी के कार्यों की सराहना करते हुए दिल्ली की सीएम को विकास के साथ-साथ बदलती डेमोग्राफी को सुधारने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सीएम का सौभाग्य है कि उनके दोनों तरफ दो मुख्यमंत्री प्रेरणा स्वरूप मिले हैं, तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व उनके पास है। उन्होंने कई प्रेरक और रचनात्मक कथाओं का भी वर्णन किया।
साध्वी ऋतंभरा ने सभी संतों, महंतों के साथ अन्य आगंतुकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज जिस दशक में देश आगे बढ़ रहा है यह पूर्व में किए त्याग और बलिदान का परिणाम है। देवभूमि से आज समूचे देश को यूसीसी जैसे कानून की प्रेरणा मिली है। इसे देशभर में लागू करने की आवश्यकता है। सीएम धामी की सराहना करते हुए उन्होंने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से भी अपेक्षा कीं कि वह नारी समाज की सम्मान के रूप में अपने दायित्वों का निर्वाह करेंगी। साध्वी ऋतंभरा राम मंदिर आंदोलन से लेकर कारसेवा के तमाम दौर को याद करते हुए भावुक नजर आईं। कार्यक्रम में साध्वी निरंजन ज्योति, महानिर्वाणी अखाड़े के श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, विशोकानंद महाराज, महामंडलेश्वर ज्योर्तिमयानंद, साध्वी गंगा दास, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद, आचार्य बालकृष्ण समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
दिल्ली की सीएम के काफिले में शामिल वाहन आपस में टकराए
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की उत्तराखंड यात्रा पर काफिले में शामिल तीन वाहनों की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि काफिले में किसी वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे कार्यक्रम को कवर करने के लिए आए मीडियाकर्मियों के वाहन आपस में टकरा गए। तीन वाहनों की यह टक्कर हरिद्वार से करीब दस किलोमीटर पहले हुई है। हालांकि सीएम कार्यालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जिस वाहन ने अचानक ब्रेक लगाया वह काफिले में शामिल नहीं था।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की उत्तराखंड यात्रा के दौरान उनके काफिले में शामिल तीन वाहनों की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि काफिले में किसी वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे कार्यक्रम को कवर करने के लिए आए मीडियाकर्मियों के वाहन आपस में टकरा गए। तीन वाहनों की यह टक्कर हरिद्वार से करीब 10 किलोमीटर पहले हुई। हालांकि सीएम कार्यालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जिस वाहन ने अचानक ब्रेक लगाया वह काफिले में शामिल नहीं था।