गंगनहर का भी जलस्तर कम कर खोजबीन की गई थी, मगर परिवार का कुछ पता नहीं चला था। काफी दिन तक यहां रहने के बाद परिजन वापस चले गए थे। नगर कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज हुई थी, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका था। बाद में पुलिस को जांच बंद करनी पड़ी थी।
अब इस मामले की जांच दिल्ली सीबीआई की टीम ने शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा का कहना है कि इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। क्योंकि टीम ने उनसे कोई संपर्क नहीं साधा है।