समिति में ये हैं शामिल
नवोदय विद्यालयों के लिए एसओपी और ड्राफ्ट तैयार करने वाली समिति में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून की प्रधानाचार्य डाॅ. सुनीता भट्ट, उत्तरकाशी के प्राचार्य डाॅ. विनोद प्रकाश, हरिद्वार के उप प्राचार्य भुवन चंद्र कुनियाल, देवलधार टिहरी के उप प्राचार्य डाॅ. आनंद पाल सिंह नेगी व प्रवक्ता एससीईआरटी सुधा पैन्यूली शामिल हैं।
कार्य दायित्व के लिए एसओपी तैयार
राजीव गांधी आवासीय विद्यालयों के संचालन एवं प्रधानाचार्य के कार्य को लेकर भी विभाग ने पांच भागों में एसओपी तैयार की है। जिसमें सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था में संस्थागत योजना, पूर्व निर्धारित मासिक कार्य योजना, स्कूल ड्रेस, निष्कासन प्रक्रिया आदि एवं अकादमिक व्यवस्था में शैक्षणिक योजना, शैक्षिक सत्र एवं प्रारंभ, विद्यालय में प्रवेश, मूल्यांकन प्रक्रिया, विशेष कोचिंग कक्षाएं, दिनचर्या, आवासीय एवं भोजन व्यवस्था में सदन प्रबंधन, मैस प्रबंधन, विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं की सुविधा। कार्य एवं उत्तरदायित्व में सदन नायक एवं दिवस प्रभारियों के दायित्व, प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य के दायित्व एवं भाग पांच में विद्यालय स्तरीय समितियों को शामिल किया गया है।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों के अलग कैडर के लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। मंजूरी के लिए इसके प्रस्ताव को शासन को भेजा जा रहा है। इन विद्यालयों में पहले से कार्यरत शिक्षकों, कर्मचारियों से सेवा स्थानांतरण का विकल्प लिया जाएगा।
महावीर सिंह बिष्ट, निदेशक माध्यमिक शिक्षा