मैक्स, नलवा और डॉ. लाल चंदानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
तत्कालीन जिलाधिकारी सी रविशंकर के आदेश पर सीएमओ डॉ. एसके झा ने नगर कोतवाली में मैक्स, नलवा और डॉ. लाल चंदानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते बाद में इस मामले में एसआईटी बना दी गई थी। हालांकि, अभी जांच जारी है और आशीष वशिष्ठ, मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज के मालिक मल्लिका पंत और शरत पंत को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जांच अधिकारी एवं नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि बिलों का अवलोकन एक्सपर्ट के जरिये कराया गया, जिसमें यह पाया गया कि बिलों को नलवा के लेटर हेड में फर्जीवाड़ा कर तैयार किया गया था। क्योंकि, इन बिलों में आईसीएमआर आईडी निल है जो फर्जीवाडे़ की ओर इशारा करती है।
उन्होंने कहा कि ये तथ्य सीडीओ सौरभ गहरवार की जांच में भी सामने आया था, जो हमारी जांच में पुख्ता हुआ है। हालांकि हमने अभी तक डॉ. नवतेज नलवा को क्लीन चिट नहीं दी है और उन्हें इस फर्जीवाडे़ की पूरी जानकारी थी या नहीं इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, वो फरार है और उसको गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।