फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: संपत्ति के लिए जीजा के सिर पर हुआ खून सवार, साथियों संग बेरहमी से साले की हत्या, ऐसे ठिकाने लगाया शव

Fri, 05 Jan 2024 09:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar Crime News: 30 दिसंबर को बुग्गावाला थाना क्षेत्र के तेलपुरा नदी के किनारे रेत में शव बरामद हुआ था। शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में भिजवा दिया था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुग्गावाला थाना क्षेत्र में युवक की हत्या उसके जीजा ने ही संपत्ति कब्जाने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। इसके बाद शव को रेत में दबाकर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी जीजा सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आईजी गढ़वाल और एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सीसीआर सभागार में आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने पत्रकार वार्ता कर हत्याकांड का पर्दाफाश किया। आईजी ने बताया कि 30 दिसंबर को बुग्गावाला थाना क्षेत्र के तेलपुरा नदी के किनारे रेत में शव बरामद हुआ था। शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में भिजवा दिया था। दो जनवरी को मकसूद निवासी सिरचांदी भगवानपुर ने शिनाख्त अपने पुत्र मुकीम के रूप में की थी। पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था। सीआईयू व पुलिस टीमें जांच में जुटी थीं।

Rishikesh AIIMS Scam: करोड़ों के घोटोले में CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए पूरा मामला
विज्ञापन


खोजबीन करते हुए 48 घंटे के भीतर शेरपुर अड्डा बिहारीगढ़ सहारनपुर से हत्या के आरोपी अमजद निवासी शेरपुर खानाजादपुर थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर, साईर अली उर्फ छोटा निवासी मुकर्रमपुर कालावाला थाना भगवानपुर, गुफरान निवासी शेरपुर खानाजादपुर थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिया।

विज्ञापन

जमीन की वसीयत करवा ली थी अपने नाम

एसएसपी ने बताया कि मुकीम अपने पिता का इकलौता बेटा था। पिता के पास मुनाफे वाली बहुत जमीन थी। मुकीम के जीजा अमजद ने षड्यंत्र रचकर जमीन की वसीयत अपने नाम करवा ली थी। मुकीम की शादी तय होने का पता चलने पर अमजद को लगा कि संपत्ति अब हाथ से निकल गई। इसलिए उसने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 29 दिसंबर की रात मुकीम को बुलाया। आरोपियों ने मिलकर पहले शराब पी और जबरन मुकीम को पिलाई। इसके बाद तेलपुरा नदी पर ले जाकर दो आरोपियों ने हाथ, पैर पकड़े और एक ने गमछे से गला घोंटा। अधमरा होने पर गाड़ी खींचने वाली चेन के बोल्ट को इसके गले में घोंपकर हत्या कर दी।

आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं कई केस

बुग्गावाला एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी अमजद के खिलाफ बिहारीगढ़ थाने में डकैती और गुंडा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। साईर अली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आर्म्स एक्ट, चोरी के मामले में दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें