फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में घुसे नकाबपोश बदमाश, हमला किया तो भिड़ गया कारोबारी, फिर ऐसे हुए फरार

Tue, 18 Jun 2024 03:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar Crime News: बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश दुकान के बाहर पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर बाहर खड़ा हो गया। दो दुकान में अंदर घुस गए और शटर नीचे डाल दिया।
विज्ञापन
सर्राफा कारोबारी से लूट का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में दिनदहाड़े दो नकाबपोश बदमाश सर्राफा कारोबारी की दुकान में घुस गए। लूट की कोशिश करने लगे तो कारोबारी साहस का परिचय देते हुए उनसे भिड़ गया। इस दाैरान उन्होंने कारोबारी पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों बदमाश दुकान से निकलकर बाहर भागे और अपने तीसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस टीमों ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पंजनहेड़ी गांव में सड़क किनारे एमके ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश दुकान के बाहर पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर बाहर खड़ा हो गया। दो दुकान में अंदर घुस गए और शटर नीचे डाल दिया। एक बदमाश ने कारोबारी को तमंचा दिखाते हुए डराया तो दूसरे ने तमंचे की बट से सिर पर हमला कर दिया, जिससे कारोबारी घायल हो गया। लेकिन फिर भी कारोबारी ने हिम्मत नहीं खोई। उसने बदमाशों का विरोध किया और उन्हें धक्का देकर उनकी तरफ आगे बढ़ा।

Haridwar Crime: नशे की हालत में दुकानदार पर किए चाकू से ताबड़तोड़ कई वार, बचाव करने आए बेटे की मौत

विज्ञापन

विज्ञापन

कारोबारी ने दिखाया साहस

कारोबारी के साहस को देख बदमाश भाग खड़े हुए। दोनों बदमाश बाहर भागकर निकले और बाइक पर बैठकर फरार हो गए। बदमाशों के पीछे-पीछे कारोबारी भी बाहर भागकर आया और तीनों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। इसके बाद कारोबारी ने जगजीतपुर चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायल कारोबारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया। घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें