गंगा बंदी के बाद ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पूर्व रेगुलेटर पुल के नीचे से मिले दो महिलाओं के शवों में से एक शव की पहचान तबस्सुम निवासी बाबर कॉलोनी ज्वालापुर निवासी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
कोतवाली ज्वालापुर एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि 15 अक्तूबर को लोगों की सूचना पर पुलिस ने रेगुलेटर पुल के नीचे से दो महिलाओं के शव बरामद किए थे। इनकी पहचान नहीं हो सकी थी।
पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाते हुए उनकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए थे। इसी दौरान बाबर कॉलोनी ज्वालापुर निवासी कुछ लोग ने पुलिस से शवों को दिखाने का अनुरोध किया।
लोगों को शवों की शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया गया। जहां पर बाबर कॉलोनी ज्वालापुर के लोगों ने एक शव की पहचान तबस्सुम (26) पुत्री अब्दुल समद के रूप में की है। पुलिस ने शिनाख्त हुई युवती के शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।