सिडकुल थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला का कहना है कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन की ओर से जारी कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं किया। उन्होंने बताया कि सभी लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
हरीश रावत की सिडकुल परिक्रमा में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सुमित चौधरी अपने निजी अंगरक्षक के साथ शामिल हुए थे। सिडकुल पुलिस ने सुमित चौधरी और उनके दो सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ असलहा लहराने पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष लखपत बुटोला ने बताया कि उनके निजी अंगरक्षकों के हथियारों के लाइसेंस की भी जांच की जाएगी।