फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला से छेड़खानी का आरोप

Wed, 14 May 2025 04:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

बताया जा रहा है किसी महिला से छेड़खानी के मामले में उन पर वारंट चल रहा था। कोर्ट में हाजिर न होने पर यह गिरफ्तारी की गई है ।  
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को छेड़खानी के मामले में पंजाब पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। महंत पर लुधियाना की एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद कोर्ट ने महंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

विज्ञापन


बुधवार को पंजाब के लुधियाना से पुलिस की एक टीम श्यामपुर थाना क्षेत्र पहुंची। थाने में आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी के आवास पर दबिश दी और महंत को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अपने साथ लेकर लुधियाना रवाना हो हो गई।

श्यामपुर पुलिस के मुताबिक, लुधियाना निवासी महिला की एक वर्ष पूर्व हरिद्वार में हवन के दौरान महंत रोहित गिरी से जान-पहचान हुई थी। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था, जिस कारण वह हवन कराने हरिद्वार आई थी। आरोप है कि इसके बाद महंत महिला को अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल करने लगे। 14 मार्च को जब महंत लुधियाना पहुंचे तो उन्होंने महिला को फोन कर बुलाया और कार में सुनसान जगह ले जाकर छेड़खानी की। घटना की शिकायत महिला ने लुधियाना में दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर वारंट जारी हुआ।
विज्ञापन


श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने पुष्टि की कि पंजाब पुलिस टीम गैर जमानती वारंट के साथ आई थी और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए महंत को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसा: गंगा स्नान के लिए आ रहे दो दोस्तों की कार ट्रॉली में घुसी, दोनों की मौत

विज्ञापन

महंत की पहली पत्नी ने आवास पर काटा हंगामा, तोड़फोड़

चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी की गिरफ्तारी के दौरान उनकी पहली पत्नी भी कई लोगों को लेकर आवास पर पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। पत्नी के साथ पहुंचे लोगों ने भी हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। पहली पत्नी के अलावा उनकी दूसरी पत्नी भी है। पहली पत्नी का आरोप है कि उसका तलाक नहीं हुआ है। बावजूद इसके पति रोहित गिरी ने दूसरी पत्नी को रख लिया। अब एक और महिला के साथ छेड़खानी जैसे मामले में गिरफ्तारी भी हो गई है। मौके पर काफी हंगामा हुआ। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें