फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में मिले 242 गजराज, हरिद्वार रेंज में दिखे तीन टस्कर हाथी

Tue, 09 Jun 2020 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • पार्क की चीला में सबसे ज्यादा तो कांसरो रेंज में नहीं दिखा एक भी हाथी
  • पार्क और वन विभाग में अंतिम दिन देर रात तक चलती रही हाथी की गणना
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में दो दिन की गणना के बाद कुल 242 गजराज दिखाई दिए। दो दिन की इस गणना के आधार पर पार्क की चीला रेंज में सबसे ज्यादा तो कांसरो रेंज में एक भी हाथी दिखाई नहीं दिखा। अंतिम दिन पार्क और हरिद्वार वन प्रभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी देर रात तक हाथी गणना में जुटे रहे।

विज्ञापन


मंगलवार को पार्क प्रशासन और हरिद्वार वन प्रभाग की ओर से मिलान एवं  पहचान के बाद हाथियों की प्रमाणिक संख्या जारी की जाएगी। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के चीला वन्यजीव प्रतिपालक एलपी टम्टा ने बताया कि पार्क की चीला, गौहरी रेंज और रवासन यूनिटन में दो दिन की गणना के बाद कुल 120 हाथी दिखाई दिए।


यह भी पढ़ें : ...अब पहाड़ भी चढ़ने लगे हाथी, राजाजी नेशनल पार्क से बेमुंडा के जंगल की पहाड़ियों तक पहुंचे गजराज
विज्ञापन


चीला रेंज में सबसे अधिक 80, रवासन में 37 और गौहरी रेंज में तीन हाथी दिखे। पार्क के हरिद्वार वन्यजीव प्रतिपालक कोमल सिंह ने बताया कि रामगढ़ रेंज में 53, मोतीचूर रेंज में 31, हरिद्वार एवं बेरिवाड़ा रेंज में 14-14 और धौलखंड रेंज में दो हाथी दिखाई दिए। कांसरों रेंज में एक भी हाथी नहीं दिखाई दिया। सोमवार को अंतिम दिन देर रात तक गणना जारी रही। मंगलवार को पार्क और हरिद्वार वन प्रभाग के मिलान के बाद हाथियों की प्रमाणिक संख्या जारी की जाएगी।

विज्ञापन

दो रेंज में ही पार्क के आधे से अधिक हाथी

खास बात यह है कि पार्क की सभी रेंजों में दिखाई दिए कुल 242 हाथियों में से चीला और रामगढ़ रेंज में अकेले 133 हाथी दिखे। चीला और रामगढ़ रेंज में हाथियों की यह संख्या पार्क में दिखे कुल हाथियों की संख्या के आधे से भी अधिक है। हालांकि तीन दिन की पूर्ण हाथियों के गणना के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

हरिद्वार रेंज में दिखे तीन टस्कर हाथी
हरिद्वार वन प्रभाग की हरिद्वार रेंज, श्यामपुर, रसियाबढ़, खानपुर और चिड़ियापुर रेंज में हाथी दिखाई दे रहे हैं। हरिद्वार रेंजर दिनेश नौडियाल ने बताया कि दो दिन की गणना में हरिद्वार रेंज में किशनपुर के पास खेर टापू पर तीन टस्कर हाथी दिखाई दिए। अन्य रेंजों में भी हाथी दिखाई दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें