फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह की रैली में जुटेंगे डेढ़ लाख से ज्यादा लोग: जाजू

Fri, 24 Jun 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
amit shah rally in haridwar - फोटो : file photo
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली ऐतिहासिक होगी।
विज्ञापन


यह उत्तराखंड में भाजपा का चुनावी शंखनाद है। आने वाले चुनावों में भाजपा भी बहुमत से उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। उन्होंने राज्य सरकार पर रैली के आयोजन में बाधा खड़ी करने का अभी आरोप लगाया और कहा कि इस सबसे जनता का उत्साह कम होने वाला नहीं है।

रैली से एक दिन पहले तैयारियों की समीक्षा करने के बाद जाजू एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार हर मोर्चे पर सफल रही है। शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली के ऐतिहासिक होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि रैली में करीब डेढ़ लाख लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन


रैली के दिन हरिद्वार शहर को छोड़कर बाकी जगह धारा 144 लागू करने को लेकर भी उन्होंने सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जनता में इस रैली को लेकर भारी उत्साह है और यहां से शुरु होने वाला भाजपा का चुनावी शंखनाद वर्ष 2017 में उत्तराखंड में सरकार बनाने के साथ ही संपन्न होगा। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। 
कहा कि केंद्र सरकार ने अभी तक सबसे ज्यादा पैसा राज्य के विकास के लिए दिया है, लेकिन सरकार उसका उपयोग ही नहीं कर पा रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने राज्य सरकार को विफल बताया।
विज्ञापन


इस दौरान सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मदन कौशिक, मेयर मनोज गर्ग, जिलाध्यक्ष सुरेश राठोर, मीडिया सहप्रभारी ओमप्रकाशा जमदग्नि, विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, पुष्कर सिंह धामी, देवेंद्र भसीन, डा. जयपाल चौहान, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, आशुतोष शर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें