फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए खुशखबरी: जल्द सैलानी ले पाएंगे जायरोकॉप्टर सफारी का आनंद, यहां जानिए सबकुछ

Sat, 23 Dec 2023 07:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

उत्तराखंड के गौचर हवाई पट्टी से पर्यटकों को 15 जनवरी बाद जायरोकाॅप्टर एडवेंचर टूरिज्म का आनंद लेने का मौका मिलेगा। जायरोकाॅप्टर एडवेंचर शुरू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। 
विज्ञापन
Gyrocopter Adventure - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौचर हवाई पट्टी से पर्यटकों को 15 जनवरी बाद जायरोकाॅप्टर एडवेंचर टूरिज्म का आनंद लेने का मौका मिलेगा। पर्यटक गौचर के अलावा चिन्यालीसौड़, नैनीसैंण हवाई पट्टी और अन्य सुलभ स्थानों से भी जायरोकाॅप्टर सफारी का मजा ले सकेंगे।

विज्ञापन


जायरोकाॅप्टर एडवेंचर शुरू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। फिलहाल राजस एयरो स्पोर्ट्स एवं एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, डीजीसीए और पर्यटन विभाग की अनुमति से इस साहसिक रोमांच को शुरू करने जा रही है। जंगल सफारी की तरह जाॅयरोकाप्टर से पर्यटक व स्थानीय लोग हवा में रोमांच कर सकेंगे और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को निहार पाएंगे।

ये पढ़ें- Tourism: उत्तराखंड से जायरोकॉप्टर एडवेंचर की शुरूआत...देश की पहली हिमालयी एयर सफारी का सफल रहा ट्रायल
विज्ञापन


हरिद्वार जायरोकाॅप्टर एडवेंचर का बेस कैंप होगा और यहां से दस से बारह जाॅयरोकाप्टर गौचर, चिन्यालीसौड़, नैनीसेंण और अन्य दर्शनीय पर्यटक स्थलों तक उड़ान भरेंगे। कंपनी के एमडी मनीष सैनी ने बताया कि जाॅयरोकाप्टर से बीस से पच्चीस मिनट में साठ किमी की उड़ान होगी। इसके लिए पांच हजार रुपए प्रति व्यक्ति टिकट तय किया गया है। हर रोज दो सौ से तीन सौ यात्री इस रोमांचक हवाई यात्रा का आनंद लें सकेंगे।
विज्ञापन


जायरोकाॅप्टर की चौदह हजार फीट ऊंचाई की सफल उड़ान का ट्रायल पूरा हो चुका है। इसमें पहले चरण में गौचर, चिन्यालीसौड़ सहित नीति माता क्षेत्र की उड़ान का ट्रायल हुआ है। दूसरे चरण में पंद्रह जनवरी से 18 हजार फीट ऊंचाई तक की ऊंचाई पर ट्रायल किया जाएगा। - मनीष सैनी, एमडी राजस एयरो स्पोर्ट्स एवं एडवेंचर टूरिज्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें