फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरेज सेक्टर में शहीद बहादुर बेटों की अंतिम यात्रा में हर आंख भर आई, हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 10 Aug 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
शहीद मनदीप सिंह और हमीर सिंह पोखरियाल की अंतिम यात्रा में शामिल लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए राइफलमैन मनदीप रावत और हमीर सिंह पोखरियाल की अंतिम यात्रा में पहुंचा हर देशभक्त गमगीन नजर आया। 

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह कोटद्वार में शहीद राइफलमैन मनदीप रावत और ऋषिकेश में हमीर सिंह पोखरियाल की अंतिम यात्रा में भारत माता की जय, वीर जवान अमर रहे के नारे लगते रहे। भारी संख्या में लोग इन शहीदों की अंतिम यात्रा में पहुंचे।

शहीद हमीर सिंह पोखरियाल का अंतिम संस्कार ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट में किया गया। शहीद राइफलमैन मनदीप रावत का अंतिम संस्कार कोटद्वार के मुक्तिधाम में  किया गया। इस दौरान दोनों शहीदों की अंतिम यात्रा में हजारों लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की शाम को पहुंचे थे दोनों के पार्थिव शरीर

पार्थिव शरीर ले जाते सेना के जवान - फोटो : amar ujala
जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा गुरेज सेक्टर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए उत्तरकाशी के लाल राइफलमैन हमीर सिंह पोखरियाल की अंत्येष्टि उत्तरकाशी के बजाय ऋषिकेश में हुई। 

अमरनाथ यात्रा में तैनात एसएसबी के सूबेदार जयेंद्र सिंह पोखरियाल ने गुमानीवाला ऋषिकेश स्थित अपने घर पहुंचकर शहीद की पत्नी की स्थिति को देखकर यह निर्णय लिया। शहीद का पार्थिव शरीर बुधवार को ऋषिकेश पहुंचा। शहीद के पैतृक गांव पोखरियालगांव से वृद्ध दादा-दादी, चाचा-चाची सहित सभी परिजन अपने बहादुर लाडले के अंतिम दर्शन के लिए गुमानीवाला ऋषिकेश पहुंचे। 

बांदीपुरा गरेज सेक्टर में ही शहीद हुए 36वीं राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात कोटद्वार के शिवपुर गांव निवासी राइफलमैन शहीद मनदीप सिंह रावत का पार्थिव शरीर भी बुधवार शाम को हेलीकॉप्टर से कोटद्वार पहुंचा। सेना और पुलिस की सुरक्षा में शहीद के पार्थिव शरीर को राजकीय बेस अस्पताल में रखा गया। बृहस्पतिवार को सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। शहीद की अंतिम यात्रा के दौरान कोटद्वार बाजार बंद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें