फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: गुजरात के युवक का शव बरामद, नहाते समय डूब गया था मनीष

Sat, 26 Mar 2022 09:32 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश। 

सार

गंगा में नहाते समय डूबे गुजरात निवासी पर्यटक का शव बरामद कर लिया गया है। एसडीआरएफ ने पर्यटक का शव बैराज जलाशय से बरामद किया है। वह 20 मार्च को गंगा में नहाते समय बह गया था।
विज्ञापन
बैराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसडीआरएफ ने तपोवन क्षेत्र के सच्चा धाम घाट के पास गंगा में डूबे गुजरात के पर्यटक का शव बैराज जलाशय से बरामद किया है। मुनिकीरेती थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। 20 मार्च को तपोवन क्षेत्र के सच्चाधाम का घाट के पास मनीष (32) पुत्र जयंती भाई निवासी ग्राम सूरत, पोस्ट ऑफिस कामरेज, जिला सूरत-गुजरात गंगा में नहाते समय बह गया था। एसडीआरएफ और पुलिस ने आनन-फानन सर्च अभियान शुरू किया। लेकिन युवक का कहीं अता पता नहीं चला। 

विज्ञापन


एसडीआरएफ ढालवाला प्रभारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि बैराज जलाशय पर एसडीआरएफ के गोताखोर टीम ने डीप डाइविंग की। इस दौरान टीम को बैराज के चैनल गेट पर एक शव फंसा हुआ दिखाई दिया। एसडीआरएफ ने मुनिकीरेती पुलिस को सौंप दिया। 

मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने उसकी पहचान कर ली है। उन्होंने बताया कि बरामद शव गुजरात के युवक मनीष का है। थाना निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें