फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह 'ग': ऑनलाइन परीक्षा कराने की तैयारी, छह हजार खाली पदों पर होनी है भर्ती

Mon, 25 May 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • समूह ग के पदों की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा के लिए एमओयू की तैयारी
  • प्रदेश सरकार ने फाइनेंशियल बिड को दी मंजूरी
  • चयन आयोग के पास लगभग छह हजार खाली पदों पर भर्ती के प्रस्ताव
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा कराने के लिए एमओयू की तैयारी कर ली है। आयोग को सरकार से ऑनलाइन परीक्षा कराने वाली कंपनी की फाइनेंशियल बिड को मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन


अब प्रदेश में पहली बार होने वाली ऑनलाइन भर्ती परीक्षा का रास्ता साफ हो गया है। चयन आयोग के पास विभिन्न विभागों के लगभग छह हजार खाली पदों पर भर्ती प्रस्ताव मिले हैं। लॉकडाउन के कारण लगभग दो हजार पदों की आवेदन प्रक्रिया आयोग ने स्थगित कर दी है।


खाली पदों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आयोग पहली बार प्रदेश में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगा। इससे कम समय में भर्ती परीक्षा हो सकेगी। वहीं, प्रश्न पुस्तिका में त्रुटियां, उत्तर कुंजी में छेड़छाड़ और पेपर लीक होने जैसी समस्या भी नहीं रहेगी। इससे भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता भी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए छह कंपनियों ने टेंडर में भाग लिया था। लेकिन फाइनेंशियल बिड के लिए तीन कंपनियों का चयन किया था। इसमें एक कंपनी ने फाइनेंशियल बिड में भाग नहीं लिया।

जबकि दूसरी कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। फाइनेंशियल बिड में मात्र एक कंपनी होने के चलते आयोग ने फाइनेंशियल बिड को मंजूरी के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा था। कैबिनेट ने निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को अधिकृत किया था।

चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी का कहना है कि ऑनलाइन परीक्षा कराने के लिए सरकार ने फाइनेंशियल बिड की मंजूरी दे दी है। ऑनलाइन परीक्षा करवाने वाली कंपनी को आयोग की ओर से अनुबंध करने के लिए पत्र भी भेजा गया है। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद आयोग और कंपनी के बीच एमओयू होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें