फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोते की मौत की खबर सुन दादी ने दे दी जान

Thu, 08 May 2014 07:36 PM IST
अमर उजाला, तिलवाड़ा (रुद्रप्रयाग)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुमाड़ी भरदार के निकट सेमा गांव में पसरा सन्नाटा और लोगों के मायूस चेहरे साकनीधार बस हादसे का शिकार हुए देवेंद्र सिंह की असमय मौत की कहानी बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन


देवेंद्र की दादी पित्री देवी उसकी मौत की खबर सुनते ही चल बसी। सूर्यप्रयाग घाट पर दादी और पोते की चिता एक साथ जली।

दादी और पोते की एक साथ जलती चिता देख सबकी आंखे नम थीं।
Trending Videos

बस दुर्घटना में हुई थी पोते की मौत

जखोली तहसील के सेमा गांव के 24 वर्षीय देवेंद्र की साकनीधार में हुई बस दुर्घटना में हो गई थी।

बुधवार को देवेंद्र की मौत की सूचना गांव पहुंचने पर परिजनों में हाहाकार मच गया। देवेंद्र की 73 वर्षीय दादी इस गम को सहन नहीं कर सकी और बुधवार को उनका निधन हो गया।

बुधवार शाम को सूर्य घाट पर दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पिता की भी हो चुकी है मौत

दादी-पोते की चिता जलते देख लोगों के आंसू आ गए। एक तरफ दादी और दूसरी तरफ बडे़ भाई की मौत का गम सह रहे 21 वर्षीय भगवान सिंह तो असमंजस की स्थिति में है।

उसे समझ में नहीं आ रहा है यह क्या हुआ। मृतक के परिजन राम सिंह ने बताया कि देवेंद्र के पिता का छह वर्ष पूर्व निधन हो गया था। अब बड़े बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें