फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों से जमीन का सौदा कर हड़पी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। जमीन की धोखाधड़ी के आरोप में रायपुर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले में शिकायत सुनील सैनी निवासी कन्हैया विहार, कारगी चौक ने की थी।
विज्ञापन

सुनील सैनी एक प्रॉपर्टी डीलर हैं। उन्होंने निर्मल कन्याल निवासी बालावाला पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। निर्मल कन्याल ने मौजा ग्राम बालावाला की एक खतौनी दिखाकर भूमि को बेचने की बात कही थी। सुनील सैनी ने इसे खरीदने का मन बना लिया। जिन जमीन को बेचने के प्रस्ताव रखा था उसके बारे में बताया था कि जमीन में उसका भाई नरेश भी आधे का हिस्सेदार है। जमीन का सौदा कर दस लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। बाद में पता चला कि मुख्तारनामा के जरिए नरेश ने जमीन का कुछ हिस्सा किसी और को बेच दिया। इसके बाद निर्मल कन्याल के हिस्से में 385 वर्गमीटर भूमि शेष बची। शिकायतकर्ता से लगभग डेढ़ बीघा भूमि का अनुरोध किया था। मामले में निर्मल कन्याल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें