फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar Garhwal: राज्यपाल ने किए धारी देवी के दर्शन, एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे

Sat, 04 Nov 2023 11:23 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर

सार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) श्रीनगर धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। वह एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) श्रीनगर में एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे। एसएसबी श्रीनगर के हेलीपेड पर उनका हेलिकॉप्टर लैंड हुआ। कुछ देर यहां गेस्ट हाउस में रुकने के बाद राज्यपाल धारी देवी के दर्शन करने पहुंचे। 

ये भी पढ़ें...Snowfall In Uttarakhand: नीती घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, दिखा खूबसूरत नजारा, कड़ाके की पड़ी ठंड

एनआईटी उत्तराखंड का चौथा दीक्षांत समारोह आज शनिवार को आयोजित किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और विशिष्ट अतिथि आईआईटी दिल्ली के प्रो. चंद्रशेखर हैं।

विज्ञापन


राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) श्रीनगर में एनआईटी के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करेंगे। एनआईटी के कुलसचिव डाॅ. धमेंद्र त्रिपाठी ने बताया समारोह में एक डायरेक्टर्स गोल्ड, बीटेक में पांच, एमटेक में चार छात्रों को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। इसके अलावा 10 शोध छात्रों, 90 बीटेक व 14 एमटेक छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें