फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवती के परिजनों ने शादी से किया इन्कार तो युवक ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
I-दूसरे समुदाय की है युवती, युवक का आठ दिनों तक दो अस्पतालों में चला इलाज
विज्ञापन

I

I
I

I-युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर लगाया आरोप, पुलिस कर रही जांचI

युवती के परिजनों ने शादी से इन्कार किया तो युवक ने परेशान होकर जहर खा लिया। युवक का आठ दिनों तक कई अस्पतालों में इलाज चला लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अब युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों के खिलाफ पुलिस को शिकायत की है। दोनों परिवार अलग-अलग समुदाय से हैं। मृतक के परिजनों ने प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

घटना गत 25 अक्तूबर की है। युवक के पिता महिपाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा रोहित काफी दिनों से दूसरे समुदाय की एक युवती से प्यार करता था। इस बात की उन्हें जानकारी नहीं थी। बीते दिनों जब उसने यह बात बताई तो वह युवती के परिजनों से मिलने पहुंचे। यहां उनके सामने दोनों की शादी का प्रस्ताव रखा। मगर, युवती के परिजनों ने उन्हें वहां से धमकाकर भगा दिया। कहने लगे कि यदि नहीं माने तो बहुत बुरा हो जाएगा। इस बात से रोहित परेशान हो गया। उसने गत 25 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ी तो उसे श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल ले जाया गया। मगर, यहां इलाज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने रोहित को प्रेमसुख अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका दो दिनों तक इलाज चला लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इस पर उसे मैक्स अस्पताल ले जाया गया। यहां उसका दो दिनों तक इलाज चला लेकिन सुधार नहीं हुआ। बिल ज्यादा हुआ तो वे उसे फिर से प्रेमसुख अस्पताल ले जाए। यहां रोहित की हालत दिन पर दिन बिगड़ती जा रही थी। ऐसे में उसने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। महिपाल शर्मा का कहना है कि युवती के परिजनों ने उनके बेटे की जान लेने का षड्यंत्र रचा है। शर्मा ने युवती और उसके माता पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। एसएचओ पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि फिलहाल परिजनों की लिखित शिकायत नहीं मिल है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें