फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: महिलाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर वाहन देगी सरकार, यहां से होगी पहले चरण की शुरुआत

Fri, 06 Sep 2024 09:18 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सरकार महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 50 फीसदी सब्सिडी पर बाइक, स्कूटी, ऑटो और कार देगी। पहले चरण में देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल से योजना की शुरूआत होगी।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर महिला-बालिकाओं के स्वरोजगार के लिए सरकार 50 फीसदी अनुदान (सब्सिडी) पर बाइक, स्कूटी, ऑटो और कार देगी। वहीं, शेष 50 फीसदी का ऋण दिया जाएगा। महिला सारथी योजना के तहत पहले चरण में देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले से योजना की शुरूआत होगी।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक प्रशांत आर्य के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से निर्भया फंड से इस योजना को वित्त पोषित किया जाएगा। परिवहन विभाग इस तरह की महिला-बालिकाओं को वाहन चलाने का मुफ्त प्रशिक्षण और लाइसेंस देगा।

विज्ञापन


पहले चरण के बाद योजना अन्य जिलों में होगी शुरू

विज्ञापन

महिला सारथी योजना के तहत शुरूआत में चार जिलों में 200 महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना को लेकर विभाग की तीन बैठकें हो चुकी हैं। दो जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी इस मसले पर अधिकारियों ने जानकारी दी थी। पहले चरण के बाद योजना को अन्य जिलों में भी शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बोल्डर-पत्थर आने से जगह-जगह बंद, फंसे लोग रास्ता खोलने में जुटे

मुख्यमंत्री के विजन 2025 के लिए विभाग की ओर से इस नवाचारी योजना का प्रस्ताव है। योजना को केंद्र सरकार के निर्भया फंड से पोषित किया जाएगा। इससे जहां एक और महिला-किशोरियों में सुरक्षा का भाव पैदा होगा। वहीं, दूसरी ओर वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। - आरती बलोदी, राज्य नोडल अधिकारी, केंद्र पोषित योजनाएं

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें