फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में अब आएगा बैठने में मजा

Tue, 09 Sep 2014 04:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को देहरादून स्थित जिला पूर्ति कार्यालय अपने पुराने खस्ताहाल भवन से निकलकर डिस्पेंसरी रोड स्थित कॉम्पलेक्स के आलीशान कमरों में आ गया।
विज्ञापन


जिसका खुद खाद्य मंत्री प्रीतम सिंह ने उद् घाटन किया। नए कमरों और कार्यालय को देखकर जहां कर्मचारी भी खुश हैं और आने-जाने वाले लोग भी। उद्घाटन कार्यक्रम निपटने के बाद जलपान चल रहा था, तभी कुछ राशन डीलर वहां पहुंचे और कहने लगे, भई ऑफिस तो ऐसा ही होना चाहिए।

अब तो यहां बैठने में भी मजा आएगा। वहां तो बारिश होते ही पानी टपकने लगता है और कमरे अंधेरे हो जाते हैं। पता ही नहीं चलता कौन अंदर बैठा है। ऊपर से गाड़ियों का हल्ला-गुल्ला हर समय परेशान करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कम से कम इससे तो राहत मिलेगी। तभी दूसरा डीलर बोल पड़ा यार ये तो सब ठीक है, लेकिन इन सीढ़ियों में ऊपर-नीचे करते घुटने की निकल जाएंगे। अब रोज कौन ऊपर-नीचे चढ़ेगा यहां, इससे तो वो ही ठीक था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें