बताया कि बृहस्पतिवार सुबह फिर दोनों आए और सोना लेकर पैसे देने की बात कहने लगे। दोनों ने उसे बातों में उलझा लिया और साढ़े पांच लाख रुपये ले लिए। बताया कि उन्होंने मुझे एक बैग दिया कहा कि इसमें पैसे हैं और बाद में सोना देकर रुपये ले जाएंगे।
बाद में ट्रांसपोर्टर ने उन्हें फोन मिलाया, जो कि बंद था। ट्रांसपोर्टर ने बैग खोला तो उसमें रुपयों के बदले कागज के टुकड़े थे। पीड़ित ट्रांसपोर्टर ने बताया कि जिस परिचित ने उनके पास भेजा था वह अहमदाबाद में है और वह भी कहता है कि उनका घर नहीं जानता। मामले की तहरीर कोतवाली में दी है।