फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर गुलजार रहा सोने का बाजार,करीब पच्चीस से तीस करोड़ के कारोबार का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो साल से कोरोना की मार झेल रहे सराफा कारोबारियों में अबकी अक्षय तृतीया के मौके पर काफी अच्छा व्यापार होने से रौनक देखी गई। अबकी पिछले सालों की तुलना में सोने का बाजार सबसे ज्यादा गुलजार रहा। जिले में अक्षय तृतीया पर करीब 25 से 30 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

इस मौके पर कई सराफा कारोबारियों ने सोने के आभूषणों पर विशेष छूट भी दी थी, जिसका लोगों ने जमकर लाभ उठाया। कोरोना के कारण पिछले दो साल सोने-चांदी के बाजार में सन्नाटा पसरा था, जिससे सराफा व्यावसायियों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था, लेकिन इस बार अक्षय तृतीया पर सोने का बाजार काफी गुलजार रहा। लोग खरीदारी के लिए जमकर सराफा की दुकानों में उमड़े। बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ने से दो साल से सराफा कारोबारियों के चेहरे पर जो मायूसी छाई थी, वह इस बार काफूर हो गई। इस अक्षय तृतीया पर सराफा कारोबारियों के चेहरों पर रौनक दिखी। जिले में अक्षय तृतीया पर कारोबार की बात करें तो इस बार लगभग करीब 25 से 30 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है, जबकि प्रदेशभर में 50 से 60 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
इस मौके पर सराफा कारोबारियों ने सोने के आभूषणों पर विशेष छूट भी ग्राहकों को दी। जिसका ग्राहकों ने जमकर लाभ उठाया। सुबह से लेकर देर शाम तक सराफा की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ नजर आई। सराफा कारोबार के साथ ही ऑटो मार्केट भी अक्षय तृतीया पर गुलजार रहा। लोगों ने सोने-चांदी के साथ वाहनों की भी जमकर खरीदारी की। दून स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष पंकज मैसौन ने बताया कि इस बार पिछले दो सालों के बाद लोग खरीदारी के लिए आए। लिहाजा कारोबार ठीक-ठाक रहा। हालांकि, दो साल पहले की तुलना में अपेक्षाकृत बाजार कम रहा। वहीं, दून सराफा मंडल के अध्यक्ष सुनील मैसौन ने बताया कि इस बार लोगों ने ठीक-ठाक खरीदारी की, जिससे सराफा कारोबारियों के चेहरों में रौनक देखी गई।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर बाजारों में दिखी रौनक
देहरादून। अक्षय तृतीया एवं शादी विवाह के लग्न को लेकर मंगलवार को बाजार में सोना-चांदी खूब खनका। अबूझ मुहूर्त की तिथि पर जहां मांगलिक कार्यक्रम हुए वहीं, खरीदारी के लिए निकले लोगों से बाजार में रौनक देखने को मिली। टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज, ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज और पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि अक्षय तृतीया पर सुबह मंदिर में पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। कहा कि अक्षय तृतीया पर मंगलवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट तीर्थयात्रियों के लिए खुलने के साथ ही प्रदेश में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। प्रदेश में सफलता पूर्वक यात्रा का संचालन किया जा सके, इसके लिए भी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें