फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: डेढ़ लाख में कुर्बानी का एक बकरा

Sun, 05 Oct 2014 07:17 AM IST
अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद उल अजहा में कुर्बानी के लिए राजस्थान के अजमेरी बकरों की भारी डिमांड है। इन बकरों की कीमत बीस हजार से लेकर डेढ़ लाख तक है।
विज्ञापन


इसके साथ ही बकरीद के नजदीक आते ही विभिन्न किस्म के बकरों की आमद बढ़ गई है। रुड़की एवं कलियर में हर रोज सैकड़ों बकरे बिक रहे हैं।

सोमवार को बकरीद के त्योहार के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। रुड़की व कलियर मंडी के अलावा आसपास के इलाकों में बड़ी मात्रा में बिक्री के लिए बकरे लाए जा रहे हैं।

अजमेरी बकरों की डिमांड
अभी तक सबसे ज्यादा डिमांड अजमेरी बकरे की है। यह बकरे बीस हजार से लेकर डेढ़ लाख तक में बिक रहे हैं। इसके अलावा देशी बकरों की भी जमकर खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलियर के कारोबारी कल्लू पहलवान, रहमान, मुस्तकीम, नौशाद, सईद कुरैशी एवं रमजान आदि का कहना है कि बकरा देखने में जितना सुंदर होगा उसकी कीमत उतनी ही अधिक होगी।

सुंदरता के बाद उसका वजन देखा जाता है। उन्होंने बताया कि अजमेरी बकरों के अलावा अलवरी तथा अमृतसरी बकरों की भी बाजार में काफी मांग है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें