सीएम ने शाह को दिया निवेशक और आपदा प्रबंधन सेमिनार का निमंत्रण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर वैश्विक निवेशक सम्मेलन और आपदा प्रबंधन पर होने वाले सेमिनार का निमंत्रण दिया। नई दिल्ली रोड शो करने गए सीएम ने गृह मंत्री को बताया, प्रदेश सरकार ने दिसंबर में वैश्विक निवेशक सम्मेलन करने जा रही है। उन्होंने गृह मंत्री से सम्मेलन में शामिल होने का अनुरोध किया।
इस दौरान सीएम ने जोशीमठ भू-धंसाव मामले में चर्चा की। राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को जोशीमठ की राहत के लिए पैकेज की मांग की है। प्रस्ताव मंत्रालय में विचाराधीन है। सीएम ने शाह को नवंबर में प्रस्तावित आपदा प्रबंधन पर वैश्विक सेमिनार की भी जानकारी दी। बताया, सेमिनार में आपदा प्रबंधन से जुड़े देश-दुनिया के वैज्ञानिक, तकनीशियन और विशेषज्ञ शामिल होंगे।