फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Global Investor Summit: सीएम धामी बोले- 2.50 लाख करोड़ का लक्ष्य, सम्मेलन से पहले 55 हजार करोड़ पर बनीं बात

Wed, 18 Oct 2023 10:11 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सीएम धामी ने कहा कि लंदन, बर्मिंघम, दिल्ली के साथ यूएई में अब तक 55 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू हुए हैं। इससे यह साबित होता है कि देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी उद्यमी उत्तराखंड में निवेश करने के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए उत्तराखंड सरकार ने 2.50 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है। सम्मेलन से पहले 55 हजार करोड़ के निवेश पर बात बन गई है।

विज्ञापन


यूएई दौरे पर सीएम धामी अबु धाबी में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि लंदन, बर्मिंघम, दिल्ली के साथ यूएई में अब तक 55 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू हुए हैं। इससे यह साबित होता है कि देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी उद्यमी उत्तराखंड में निवेश करने के लिए उत्साहित हैं।

देश दुनिया में उत्तराखंड की पहचान देवभूमि के रूप में है। केदारनाथ, बदरीनाथ, जागेश्वर धाम के साथ गंगा और यमुना जैसी नदियों का उद्गम स्थल भी है। हमारी सरकार ने सांस्कृतिक, प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक सुंदरता को बनाए रखते हुए प्रदेश के विकास का मार्ग चुना है। इसके लिए सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारीकरण और संतुष्टि के मूलमंत्र पर काम कर रही है। टूरिज्म, वेलनेस और हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री के साथ राज्य में अनेक नए और गैर परंपरागत उद्योगों को विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन


निवेशक सम्मेलन: यूएई में सीएम धामी, हिंदू मंदिर में ईंट रखकर की कारसेवा, 3550 करोड़ के निवेश पर हुआ करार
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रियल स्टेट क्षेत्र में यूएई काफी प्रगति की है। यहां की प्रसिद्ध इमारतें विश्व में अपना प्रतिमान स्थापित कर चुकी हैं। राज्य में शहरों का सुनियोजित विकास और नए शहरों की स्थापना करने के लिए यूएई का सहयोग जरूरी है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव मुख्यमंत्री डा. आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, सचिव उद्योग विनय शंकर पांड्य, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें