फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुर बिटिया: ‘गाल पर थप्पड़ पड़ा तो उतर जाएगा इश्क का भूत’...पीछा कर रहे युवक को लड़की ने उलटे पांव दौड़ाया

Fri, 05 Jan 2024 10:42 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

एक युवती पैदल गणेशपुर पुल से होते सैनिक कॉलोनी की तरफ जा रही थी। इस बीच एक युवक ने युवती का पीछा करना शुरू कर दिया। युवती युवक की हरकतों को कुछ देर तक अनदेखा करती रही। लेकिन जब युवक ने उसका रास्ता रोककर छेड़खानी करना शुरू किया तो युवती का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवती का पीछा कर छेड़खानी कर रहे युवक को उलटे पांव दौड़ना पड़ गया। युवती ने तेवर दिखाते हुए गाल पर थप्पड़ पड़ेगा और इश्क का भूत उतारने की बात कही तो वह मौकेे से फरार हो गया। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे एक युवती पैदल गणेशपुर पुल से होते सैनिक कॉलोनी की तरफ जा रही थी।

विज्ञापन


इस बीच एक युवक ने युवती का पीछा करना शुरू कर दिया। साथ ही युवती पर अश्लील फब्तियां भी कसना शुरू कर दिया। कुछ देर तक युवती युवक की हरकतों को अनदेखा करती रही। लेकिन जब युवक ने उसका रास्ता रोककर छेड़खानी करना शुरू किया तो युवती का पारा चढ़ गया।

 

युवती ने मचाया शोर
युवती ने युवक को थप्पड़ मारकर इश्क का भूत उतारने की बात कही तो वह घबरा गया। इस बीच युवती ने शोर मचाया तो वह मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने युवती से जानकारी ली और युवक तलाशा। लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया।

 
विज्ञापन

हर दिन झेलनी पड़ती है महिलाओं को परेशानी
वहीं, आसपास के लाेगों ने बताया कि गली में आए दिन युवक घूमते रहते हैं और आती-जाती महिलाओं व युवतियों से छेड़खानी करते हैं। पुलिस को इन पर अंकुश लगाने के लिए सुबह, दोपहर और शाम को गश्त करना चाहिए।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: 4000 अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी, बढ़ेगा मानदेय, शिक्षा मंत्री ने विभाग से मांगा प्रस्ताव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें