फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सड़क परियोजनाओं की समीक्षा करने आठ अक्तूबर को देवभूमि आएंगे जनरल वीके सिंह

Wed, 06 Oct 2021 10:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

जनरल वीके सिंह देहरादून में केंद्रीय मंत्रालय की चारधाम ऑलवेदर सड़क परियोजना, भारत माला परियोजना, सेतु भारतम परियोजना और राष्ट्रीय राजमार्गों की प्रगति जानेंगे और इसमें तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन
जनरल वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल (डॉ.) वीके सिंह (सेवानिवृत्त) आठ अक्तूबर को तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगे। इस दौरान वह राज्य में सड़क योजनाओं के कार्यों की समीक्षा करेंगे। उनका सीमांत जिले पिथौरागढ़ जाने का भी कार्यक्रम है, जहां व सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की सड़कों के कार्यों का मुआयना करेंगे।

विज्ञापन


मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने केंद्रीय राज्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। जनरल वीके सिंह आठ अक्तूबर को देहरादून आएंगे। भ्रमण के कार्यक्रम के बाद वह देहरादून में केंद्रीय मंत्रालय की चारधाम ऑलवेदर सड़क परियोजना, भारत माला परियोजना, सेतु भारतम परियोजना और राष्ट्रीय राजमार्गों की प्रगति जानेंगे और इसमें तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

उत्तराखंड: आठ अक्तूबर को तीन दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी आएंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
विज्ञापन


चारधाम की 645 किमी सड़कों पर चल रहा है काम
करीब 12 हजार करोड़ लागत की 889 किमी लंबी चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत करीब 645 किमी सड़क का काम चल रहा है। वीके सिंह परियोजना के तहत कुल स्वीकृत कार्य की प्रगति, वन भूमि हस्तांतरण, भूमि अधिग्रहण और मुआवजे की स्थिति की जानकारी ले सकते हैं। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: गांव-गांव जाकर बेरोजगार युवाओं का रजिस्ट्रेशन करेंगे आम आदमी पार्टी के सात हजार कार्यकर्ता

बीआरओ बना रहा है भारतमाला की छह सड़कें
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) भारतमाला रोड परियोजना के तहत छह सड़कों का निर्माण कर रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने इन छह सड़कों की प्रगति के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें