फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनावः कांग्रेस, BJP की सूचियों से गायब उत्तराखंड

Sun, 09 Mar 2014 10:29 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने शनिवार शाम देश भर की करीब 194 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है लेकिन उत्तराखंड के नामों का ऐलान नहीं किया गया जबकि उत्तराखंड को लेकर शुक्रवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भी हो चुकी है।
विज्ञापन


फिलहाल दागियों को टिकट देने से परहेज किया गया है लेकिन यूपी के सभी वर्तमान सांसदों को फिर से टिकट मिल गया है।

ऐसे में उत्तराखंड के तीन वर्तमान सांसद पौड़ी से सतपाल महाराज, नैनीताल से केसी बाबा और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा का टिकट पर फैसला न लेना सवाल खड़े कर रहा है।

टिहरी सीट होगी बहुगुणा परिवार के खाते में

हरिद्वार को लेकर यही माना जा रहा है कि वर्तमान सांसद हरीश रावत की पंसद का ही उम्मीदवार होगा। वहीं टिहरी सीट बहुगुणा परिवार के खाते में ही जानी तय है। पार्टी विजय बहुगुणा को लड़ाना चाहती है।

लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। वह बेटे साकेत बहुगुणा को टिकट दिलाना चाहते हैं। सूत्रों की मानें तो एक-दो दिन में कांग्रेस दूसरी सूची जारी करेगी उसमें उत्तराखंड को शामिल किया जा सकता है।

लेकिन पांचों सीटें एक साथ घोषित होंगी इसे लेकर भी संशय बना हुआ है।

फैसला दिया टाल, गरम हो गई नैनीताल

भाजपा ने शनिवार को 52 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसमें कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का भी नाम है।

भाजपा नेता उत्तराखंड की टिहरी, पौड़ी और नैनीताल सीट पर जिन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा लगभग तय मानकर चल रहे थे, उनकी घोषणा भी अभी नहीं कर सकी है।

जबकि हरिद्वार और अल्मोड़ा (सुरक्षित) पर इस कदर घमासान है कि पार्टी अब गुप्त ढंग से सर्वे कराकर उम्मीदवारी तय करेगी। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी का नाम नैनीताल सीट से जोड़े जाने से फैसला फंस गया है।

पार्टी अब तक 106 उम्मीदवारों के नाम तय कर चुकी है। अब 13 मार्च को तीसरी सूची जारी करेगी।
विज्ञापन

रमेश पोखरियाल निशंक का नाम प्रमुखता से शामिल

पहली सूची में हिमाचल की चार में तीन सीटें घोषित कर दी गई हैं। यहां भी उत्तराखंड के साथ ही सात मई को चुनाव होने हैं। ऐसे में साफ है कि उत्तराखंड की तय सीटें भी अभी फंसी हैं।

पहली सूची में ऐसा कोई नाम नहीं है जहां वर्तमान सांसद का टिकट कटा हो। ऐसे में टिहरी सीट पर माला राजलक्ष्मी शाह की घोषणा हो ही सकती थी। पौड़ी सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का नाम लंबे समय से तय माना जा रहा है।

प्रदेश इकाई ने पौड़ी के पैनल में अकेले उनका नाम ही भेजा था। बावजूद कहीं न कहीं कोई पेंच जरूर है जिसके चलते यह सीट भी घोषित नहीं हो रही है।

नैनीताल सीट पर भगत सिंह कोश्यारी का नाम भी लगभग तय कहा जा रहा है लेकिन नैनीताल सीट पर चूंकि गैर पर्वतीय मतदाता अधिक हैं।

वहीं मैदानी सीट हरिद्वार में भी पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का नाम प्रमुखता से शामिल है ऐसे में कोई फैसला लेने में दिक्कतें आ रही हैं।

वहीं केंद्रीय नेतृत्व ने वाराणसी से सांसद मुरली मनोहर जोशी को नैनीताल शिफ्ट होने का एक विकल्प दिया है। ऐसे में कोश्यारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोकसभा सीट के लगभग सभी दावेदार दिल्ली में ही डटे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें