अपने प्रमाणीकृत रत्नों के लिए पिछले 20 वर्षों से मानी और जानी जाने वाली जयपुर की कंपनी ‘ट्राइस्टार’ ज्योतिष महाकुंभ में रत्न, ज्वैलरी की प्रदर्शनी लगाएगी।
प्रदर्शनी में 800 से लेकर 5000 रुपये तक के रत्नों व हीरों के आभूषण व रत्न जडित चांदी के आभूषणों का प्रदर्शन होगा। ज्योतिष महाकुंभ में आने वाले लोगों को कंपनी उत्पादों पर 10 प्रतिशत की छूट देगी। साथ लोग अपने रत्नों की मुफ्त जांच भी यहां करा सकेंगे।
कंपनी के ओनर दीपक दलेला जोकि पेशे से एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी पन्ना, माणिक्य, नीलम, पुखराज, हीरा, गोमेद, कैट्स आइ, ऐमथीस्ट, सिट्रीन, गारनैट, रोज़ क्वार्ट्ज, टाइगर आई समेत 20 और प्राकृतिक रत्नों की बिक्री करती है। कंपनी कच्चे पदार्थों के लिए अफ्रीका की खानों, श्री लंका, ब्राजील व अन्य कई देशों की खानों से सीधा संपर्क है, कंपनी उच्च गुणवत्ता के रत्नों का उत्पादन जयपुर स्थित अपनी फैक्ट्री में करती है।
ट्राईस्टार कंपनी 40 से भी ज्यादा रत्नों का उत्पादन करती है, तथा टाटा तनिष्क ज्वैलरी, ए-स्टार ज्वैलरी, व अन्य कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को रत्नों की आपूर्ति करती है। ट्राईस्टार को अपने रत्नों की गुणवत्ता और प्रमाणिकता के लिए तनिष्क से पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।
ट्राईस्टार इस प्रदर्शनी में अनमोल नवरत्नों, राशि के रत्नों, रत्नों की मालाएं, आध्यात्मिक रत्न उत्पादों के अलावा नवरत्न से बने गणेश जी, स्वास्तिक, ओम, अंगूठी तथा पैंडेंट्स की प्रदर्शनी करेगा, जोकि आपके जीवन में शांति लाएंगे और आपको रोग मुक्त करेंगे। ठीक इसी तरह से ट्रायो एनर्जी रत्नों से निमित पिरामिड स्वास्तिक, अमेथिस्ट क्त्रिस्स्टल रॉक पिरामिड, व अन्य उत्पाद जोकि नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं, भी प्रदर्शित होंगे। ज्योतिष महाकुंभ में आने वाले लोगों के लिए कंपनी अपने सभी प्रमाणित रत्नों पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट देगी। इसके अलावा लोग यहां पर अपने रत्नों की मुफ्त जांच भी करा सकेंगे।